Ad Code

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बक्सर पुलिस ने लौटाए 13 लाख के 64 मोबाइल फोन,लोगों ने एसपी का जताया आभार


बक्सर । ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार को बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने विभिन्न मामलों में बरामद किए गए कुल 64 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई गई है।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के 19वें चरण के अंतर्गत अब तक बक्सर पुलिस कुल 1605 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




एसपी ने जानकारी दी कि चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी संबंधित थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर की जाती है। तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई के चलते पुलिस को यह सफलता मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और बहुत जल्द चोरी अथवा गुम हो चुकी मोटरसाइकिलों की भी बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा जाएगा। मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने बक्सर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu