बक्सर । जनसुराज पार्टी द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत शुक्रवार को बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बैठक आयोजित कर युवाओं एवं स्थानीय लोगों को बिहार बदलाव की मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।
डुमरांव प्रखंड के कोरानसराय में गर्जन पासवान एवं मनोज राम के दरवाजे पर बैठक आयोजित की गई। वहीं इटाढ़ी प्रखंड में संजय सिंह तथा राजपुर प्रखंड में अभिषेक राय के यहां संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जनसुराज पार्टी की नीतियों एवं बिहार में बदलाव को लेकर युवाओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में राजपुर के पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, महिला अध्यक्ष आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विष्णु दत्त तिवारी, डॉ. जयशंकर सिंह, नजीर खान, दीपक सिंह, चितरंजन, राम भोला, पिंटू खरवार, मंटू सिंह, राजा कुशवाहा एवं बबलू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि जनसुराज पार्टी गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments