बक्सर । जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व एवं आधुनिक सोच से देश को नई दिशा देने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और देश में सूचना क्रांति की नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के सपनों को समझने वाले राजीव गांधी का योगदान सदैव देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को देश हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करेगा।
कार्यक्रम का संचालन किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया। श्रद्धांजलि सभा में कामेश्वर पाण्डेय, उमा शंकर पाण्डेय, शिवाकांत मिश्रा, संजय दुबे, गुप्तेश्वर चौबे, त्रियोगी नारायण, गुड्डू दुबे समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में युवा अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने कार्यक्रम का समापन किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments