Ad Code

नगर पंचायत ब्रह्मपुर की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, दो सदस्य निर्विरोध और एक निर्वाचित


बक्सर । नगर पंचायत ब्रह्मपुर में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर आयोजित चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नगर पंचायत कार्यालय ब्रह्मपुर के सभागार में समिति के तीन सदस्य पदों के लिए नामांकन और निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई।



निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रथम सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या-13 के राहुल कुमार अकेला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं तृतीय सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या-08 की शांति देवी को भी निर्विरोध चुना गया।

द्वितीय सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या-11 के सुशील कुमार सिंह तथा वार्ड संख्या-05 की चिंता देवी ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान में कुल 13 मतदाता शामिल हुए। मतगणना में चिंता देवी को 5 मत तथा सुशील कुमार सिंह को 6 मत प्राप्त हुए, जबकि 2 मत अमान्य घोषित किए गए। इस प्रकार सुशील कुमार सिंह को द्वितीय सदस्य पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।





सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में भूमि सुधार उपसमाहर्ता, डुमरांव टेस लाल सिंह ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर सोनू कुमार एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अभय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं निर्वाचन के प्रेक्षक के रूप में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) बक्सर शशिकांत पासवान मौजूद रहे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन देवी, उनके प्रतिनिधि राकेश महतो तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजयी एवं निर्वाचित सदस्यों को अबीर-गुलाल लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu