Ad Code

रोटरी क्लब बक्सर द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 31 मई को



बक्सर । मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब बक्सर द्वारा 31 मई (रविवार) को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सिविल लाइन स्थित रोटरी भवन में आयोजित होगा।



शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं तकनीकी कर्मियों की देखरेख में रक्त संग्रह किया जाएगा तथा सभी आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा।

रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने जिले के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रोटेरियनों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों के जीवन को नई आशा प्रदान कर सकता है।






क्लब के सचिव एस. एम. साहिल एवं कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने भी अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी परिचायक है।

रोटरी क्लब बक्सर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। यह रक्तदान शिविर भी उसी सेवा भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu