Ad Code

बक्सर के विकास को नई रफ्तार देने वाली सड़क परियोजनाओं की मंजूरी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार


बक्सर । भारतीय जनता पार्टी बक्सर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन एवं जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बक्सर के धार्मिक, सांस्कृतिक और आधारभूत विकास को नई गति मिली है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने प्रथम बक्सर आगमन के दौरान भगवान वामन से जुड़ी आस्था और श्रद्धा को नई पहचान देने का कार्य किया। साथ ही बक्सर की धार्मिक एवं पौराणिक महत्ता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से रामरेखा घाट पर लाइट एंड साउंड परियोजना का उद्घाटन किया, जो पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





उन्होंने कहा कि बक्सर जिले के चहुंमुखी विकास के लिए दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें ब्रह्मपुर-कोरानसराय-इटाढ़ी-सरेंजा-बक्सर पथ तथा उजियारपुर-जमुहां-इंदौर-समदा सड़क शामिल है। इन परियोजनाओं का निर्माण और चौड़ीकरण जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

ओमप्रकाश सिंह भुवन ने बताया कि इन दोनों सड़कों के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में तत्कालीन प्रभारी मंत्री एवं पथ निर्माण मंत्री रहे नितिन नवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं के आग्रह पर इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया, जिसका लाभ अब जिले की जनता को मिलेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष, सदर विधायक आनंद मिश्र तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व प्रभारी मंत्री एवं वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से जिले की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। साथ ही आर्थिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।







नेताओं ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों, मजदूरों, महिलाओं और आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे रोजगार, व्यापार और शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा तथा बक्सर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

आभार व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, केदारनाथ तिवारी, विद्यापति पांडेय, प्रियव्रत सिंह, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, भोला सिंह, धनंजय त्रिगुण, लक्ष्मण शर्मा, विनोद राय, पुनीत सिंह, अनिल पांडेय, मनोज पांडेय, सतीश चंद्र त्रिपाठी, राजाराम पांडेय, मिठाई सिंह, नंदजी सिंह, राजीव रंजन सिंह, राजेश सिन्हा, दीपक पांडेय, रमेश गुप्ता, धनंजय राय, इंदु देवी, मीना सिंह कुशवाहा, ओमज्योति भगत, शीला त्रिवेदी, संध्या पांडेय, रेखा शर्मा, सुधा गुप्ता तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu