बक्सर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह की नियुक्ति की घोषणा के बाद बक्सर सहित पूरे बिहार के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष, उत्साह और गर्व का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
इस अवसर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा युवा मोर्चा बक्सर के जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने कहा कि मंडल स्तर से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले संघर्षशील, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिहार युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा बड़ी संख्या में युवा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनका अनुभव, संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण युवा मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
अविनाश पाण्डेय ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, यशस्वी एवं स्वर्णिम कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह, महामंत्री बिट्टू सिंह, सत्येंद्र पाण्डेय, कक्कू वर्मा, मनीष सिंह, अनूप वर्मा, सोनू कुशवाहा सहित भाजपा युवा मोर्चा बक्सर के अनेक कार्यकर्ताओं ने भी जितेंद्र सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments