Ad Code

संतोष रंजन राय बने भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने दी बधाई



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष रंजन राय को भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी पत्र के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में खुशी का माहौल है। जिले के कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए लाभकारी बताया है।



भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने संतोष रंजन राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले संतोष रंजन राय के अनुभव, संगठन कौशल और नेतृत्व क्षमता का लाभ अब प्रदेश स्तर पर भाजपा को मिलेगा।

कंचन देवी ने कहा कि संतोष रंजन राय एक कर्मठ, समर्पित एवं अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने योग्य एवं अनुभवी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूती प्रदान की है।






ज्ञात हो कि संतोष रंजन राय इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि वे प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

संतोष रंजन राय की नियुक्ति के बाद बक्सर सहित विभिन्न जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu