बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासो रोड स्थित शिव मंदिर के समीप विष्णुपुरी मोहल्ला वार्ड संख्या-33 में एक निजी मकान में कथित तौर पर संचालित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान मालिक लक्ष्मण पांडेय को भी हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि घटना की सूचना आरोपी के भाई बंशीधर पांडेय द्वारा पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
छापेमारी अभियान में इटाढ़ी गुमटी आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी, ASI मनोज सिंह,ASI सियाराम महतो एवं महिला सशस्त्र बल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने मौके से चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की।
हालांकि, मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
स्थानीय लोगों का दावा है कि मकान मालिक लक्ष्मण पांडेय वर्ष 2018 में भी इसी मकान से कथित सेक्स रैकेट संचालन के आरोप में गिरफ्तार हुआ था और जेल भी गया था। लोगों का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद वह पुनः इसी तरह की गतिविधियों में संलिप्त हो गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments