Ad Code

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी


बक्सर । अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ पुराना बाजार से एक देसी कट्टा बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।




शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि केसठ पुराना बाजार में कुछ युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही तत्काल विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

पुलिस टीम ने केसठ पुराना बाजार स्थित चिमनी भट्ठा के समीप बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दो युवक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान केसठ निवासी राकेश कुमार और महेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध नावानगर थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि गिरफ्तार राकेश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में नावानगर थाना कांड संख्या 132/23 सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा कोरानसराय थाना में भी उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी का अवैध गतिविधियों से पुराना संबंध रहा है।

एसडीपीओ ने कहा कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में कानून-व्यवस्था कायम रहे।

छापेमारी दल में डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu