बक्सर/पटना । वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2 सितंबर 2005 की न्याय यात्रा के दौरान ली गई एक ऐतिहासिक तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की।
डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2005 में न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया था। उसी अवसर की तस्वीर को उन्होंने स्मृति स्वरूप मुख्यमंत्री को भेंट किया।
उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने जिले से संबंधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा था। वर्षों पुरानी उस यादगार तस्वीर को देखकर दोनों ने उस दौर की कई स्मृतियों को साझा किया।
डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बिताए गए वे पल आज भी उनके लिए अविस्मरणीय हैं। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने पहुंचे तो उन्हें जो सम्मान और आत्मीयता मिली, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि वर्षों बाद उस ऐतिहासिक तस्वीर को पूर्व मुख्यमंत्री को भेंट करना उनके लिए एक भावुक क्षण था। इस मुलाकात ने पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments