बक्सर । राजपुर प्रखंड के मनोहरपुर गांव निवासी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष लाल साहब पांडे के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
लाल साहब पांडे आजीवन कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। पार्टी के सिद्धांतों और मूल्यों के लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया। उनका मृदुल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार तथा लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहभागी बनने की प्रवृत्ति उन्हें समाज में विशेष सम्मान दिलाती थी।
उनके निधन के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि लाल साहब पांडे का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना कठिन होगा।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजाराम पांडे, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, मदन उपाध्याय, सत्य नारायण सिंह, शिवानंद तिवारी, हरे राम पांडे, मुनि चौबे, वीरेंद्र राम तथा गुप्तेश्वर चौबे सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल थे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments