बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12791 डाउन सिकंदराबाद एक्सप्रेस से लावारिस अवस्था में रखे गए तीन बैगों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ बक्सर के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह के नेतृत्व में स्टेशन एवं ट्रेनों में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12791 डाउन सिकंदराबाद एक्सप्रेस की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में तीन संदिग्ध लावारिस बैग पाए गए।
बैगों की जांच करने पर उनमें विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 6 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 24 बोतल आफ्टर डार्क व्हिस्की तथा 25 बोतल 8 पीएम व्हिस्की शामिल हैं।
आरपीएफ प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि बरामद बैगों के संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा दावा नहीं किया गया। इसके बाद सभी शराब को विधिवत जब्त कर लिया गया तथा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments