Ad Code

बक्सर में नौकरी का सुनहरा अवसर, स्वास्तिक ग्रुप में कई पदों पर भर्ती शुरू


बक्सर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। SWASTIK GROUP के सिल्वर बाइट एग्रोटेक डिवीजन ने अपने बक्सर स्थित प्लांट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी द्वारा मार्केटिंग एवं अकाउंट्स विभाग में अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सिल्वर बाइट ब्रांड आटा, मैदा और सूजी जैसे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों के निर्माण के लिए जाना जाता है। ऐसे में फूड एवं एग्रोटेक सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बेहतर अवसर माना जा रहा है।



भर्ती के तहत मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए एग्रोटेक मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट प्लांट में 2 से 3 वर्षों का अनुभव जरूरी है। वहीं अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए टैली, जीएसटी, टीडीएस, सेल्स एवं परचेज से जुड़े कार्यों का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कंपनी की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द अपना सीवी भेजने की अपील की गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवार 9930260781 नंबर पर अपना बायोडाटा भेज सकते हैं।
कंपनी का प्लांट बक्सर जिले के ग्राम हरिकिशनपुर, पोस्ट दलसागर में स्थित है। स्थानीय युवाओं के लिए यह रोजगार का एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu