Ad Code

कतीकनार में भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, किरनी बनी विजेता



बक्सर । जिले के डुमराँव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कतीकनार गाँव में समाजसेवी अमर सिंह के द्वारा भव्य नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमराँव विधायक राहुल सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में द एमिटी स्कूल के निदेशक अमरेंद्र राजेश सिंह, केसठ ब्लॉक प्रमुख मुना सिंह एवं समाजसेवी रंजीत सिंह उर्फ फुड्डू सिंह मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत चंद्रकांत तिवारी, अभय सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनीष, उज्ज्वल मोहन राज समेत अन्य ग्रामीणों ने किया।



मैच का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबले में किरनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीमा की टीम को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीमा की टीम ने 6 ओवर में 45 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में किरनी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 5वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

विजेता टीम को ₹11,000 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को ₹5,000 नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बक्सर के अभिषेक को मैन ऑफ द मैच तथा बक्सर के मोनू को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।




इस अवसर पर विधायक राहुल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।

वहीं आयोजनकर्ता अमर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में उत्साह बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को मजबूत करता है। आगे भी क्षेत्र में ऐसे आयोजनों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu