Ad Code

ग्लोबल विजडम स्कूल में चार दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन



बक्सर । जिले के इटाढ़ी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप ग्लोबल विजडम स्कूल में चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा पीजी से लेकर दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक एवं ऊर्जावान बनाना था।



समर कैंप के प्रथम दिन बच्चों के लिए घुड़सवारी, कविता पाठ, बिना आग के खाना बनाना, चित्रकला, हस्तशिल्प एवं लैब एक्टिविटी जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। दूसरे दिन पीटी, लूडो, कैरम, पौधारोपण, कहानी वाचन, शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।



तीसरे दिन बच्चों ने स्विमिंग पूल पार्टी, खेल-कूद, नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों का आनंद लिया। वहीं चौथे और अंतिम दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मूवी शो और फूड पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समर कैंप के दौरान विद्यालय के निर्देशक प्रकाश पाण्डेय भी मौजूद रहे और बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए उन्हें नई ऊर्जा से भरने का कार्य किया। इस सफल आयोजन का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा राय तथा विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग और मेहनत को दिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu