Ad Code

जर्जर विवाह मंडप को लेकर प्रशासन को है बड़े हादसे का इंतजार! रामरेखा घाट पर सैकड़ों निर्दोष श्रद्धालुओं की जान खतरे में



- वर्षों से टूटी-फूटी छत के नीचे हो रहे शादी-विवाह और धार्मिक अनुष्ठान
- स्थानीय लोगों और पुजारियों ने प्रशासन से लगाई मरम्मत की गुहार

बक्सर । माँ गंगा किनारे स्थित प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर बना पुराना विवाह मंडप इन दिनों बड़े हादसे को दावत देता नजर आ रहा है। वर्षों से जर्जर हो चुके इस मंडप की छत कभी भी गिर सकती है, बावजूद इसके नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंडप की हालत लगातार खराब होती जा रही है। छत से जगह-जगह छत से पत्थर टूटकर गिर रहा है और लोहे का पटिया भी बाहर दिखाई देने लगा है। इसके बावजूद यहां प्रतिदिन शादी-विवाह, मुंडन, पूजा-पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।




घाट से जुड़े लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और जिला प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। समय रहते मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

रामरेखा घाट के पुजारी पंडित त्रिलोकी नाथ तिवारी, पंडित धनजी तिवारी सहित अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मंडप की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर प्रशासन की लापरवाही श्रद्धालुओं की जान पर भारी पड़ सकती है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu