Ad Code

संगठन विस्तार को लेकर जनसुराज की बैठक, युवाओं की सहभागिता पर जोर


बक्सर । जनसुराज पार्टी के द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत जिले के नवानगर प्रखंड के वासुदेवा गांव में मो. सलीम तथा डुमरांव नगर में विशेश्वर ओझा के आवास पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।



बैठक के दौरान संगठन विस्तार के साथ-साथ युवाओं को बिहार बदलाव के अभियान में जनसुराज पार्टी से जोड़ने एवं उनकी सहभागिता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जनसुराज पार्टी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को राजनीतिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।





कार्यक्रम में जनसुराजी महामंत्री रघुवर सिंह, वरिष्ठ नेता अरविंद पाण्डेय, धनजी पाण्डेय, मनोज उपाध्याय, पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, महिला अध्यक्ष आशा देवी, रीना उपाध्याय, विष्णु दत्त तिवारी, जयशंकर सिंह, विजय पाठक, नजीर खान, विजय नंद वर्मा, अजय सिंह, पिन्टू प्रधान, रानी देवी, ममता देवी, अनिल कुमार, संजय पासी, मंगल सिंह, अशोक मिश्र, केदार नाथ सिंह, श्री भगवान सिंह, श्री रामजी सिंह, केदार ओझा, सुधीर ठाकुर, जटाधारी पासवान, लालमुनि यादव, अजय सिंह, रवि पांडेय एवं पप्पू चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu