बक्सर । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिहार प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी नीकु तिवारी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनेगा।
नीकु तिवारी ने कहा कि संगठन विस्तार और सशक्तिकरण की प्रक्रिया के तहत जितेंद्र सिंह को भाजपा युवा मोर्चा बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संतोष रंजन राय और मनोज कुमार सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राजेश सिन्हा को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को सम्मान देता है तथा नई जिम्मेदारियां संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।
नीकु तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय से भाजपा और युवा मोर्चा दोनों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों को गति देते हुए आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments