बक्सर । राजधानी पटना स्थित होटल रेड वेलवेट में आयोजित ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन की वार्षिक बैठक-2026 में बक्सर जिले के दुल्फा गांव निवासी पीएचडी शोधार्थी राहुल यादव को पुनः संगठन का बक्सर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राहुल यादव, पिता श्री सुदाना यादव, वर्तमान में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं तथा राजनीति विज्ञान विषय में शोधार्थी (रिसर्च स्कॉलर) हैं। वे छात्र हित, पुस्तकालय विकास, शिक्षा जागरूकता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
कार्यक्रम में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर डॉ. कृति, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति कश्यप, पटना विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष अफरोज अहमद सहित नालंदा ओपन विश्वविद्यालय, जीएनए यूनिवर्सिटी पंजाब एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक और शिक्षाविद मौजूद रहे।
अपने संबोधन में राहुल यादव ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी समाज और राष्ट्र के बौद्धिक विकास की आधारशिला होते हैं। पुस्तकालयों के सशक्तिकरण से शिक्षा का विस्तार, विद्यार्थियों का मार्गदर्शन तथा समाज में ज्ञान का व्यापक प्रसार संभव है। उन्होंने कहा कि वे जिले में पुस्तकालय आंदोलन को मजबूत करने, विद्यार्थियों को पुस्तकालयों से जोड़ने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राहुल यादव ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके मनोनयन पर संगठन के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments