Ad Code

फोरलेन पर भारी वाहनों की अव्यवस्था से बढ़ा हादसों का खतरा, एनएसयूआई नेता ने डीएम से की कार्रवाई की मांग


बक्सर । एनएसयूआई के प्रदेश सचिव एवं पटना विश्वविद्यालय के विधि (लॉ) के छात्र अभिषेक मिश्रा ने पटना-बक्सर फोरलेन मार्ग पर भारी वाहनों के अव्यवस्थित परिचालन को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन सौंपते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है। बक्सर जिले के सिमरी निवासी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि फोरलेन पर अनियंत्रित ढंग से चल रहे ट्रक और मालवाहक वाहन आम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे हैं।



जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि भोजपुर से बक्सर आने के दौरान बड़ी संख्या में भारी वाहन सड़क की विभिन्न लेनों पर बिना किसी निर्धारित व्यवस्था के संचालित होते हैं। ट्रकों की लंबी कतारें और अचानक लेन बदलने की प्रवृत्ति के कारण छात्र-छात्राओं, बाइक सवारों तथा चार पहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि बक्सर शहर में प्रवेश करना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े सड़क हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।







उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि भारी वाहनों के लिए फोरलेन पर एक निर्धारित लेन की व्यवस्था लागू की जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने और संबंधित मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की निगरानी बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को शीघ्र आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि फोरलेन पर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu