बक्सर । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को समारोहपूर्वक किया गया। बक्सर व्यवहार न्यायालय के सामने स्थित एक भवन में स्थापित इस कार्यालय का उद्घाटन राजपुर विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री सन्तोष निराला तथा डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
नए जिला कार्यालय की स्थापना जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा की पहल पर की गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष ने दोनों अतिथियों का फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नया जिला कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में और अधिक सुविधा होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि नया कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संवाद, समन्वय और संगठनात्मक कार्यक्रमों के संचालन का केंद्र बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर जदयू नेता डॉ. प्रो. विनोद सिंह, हरेंद्र सिंह, राघवेंद्र उज्जैन, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, विनोद राय, मनु तिवारी, बबलू शर्मा, आनन्द प्रधान,बिमलेंद्र बबलू,सन्तोष मिश्रा,श्यामजी वर्मा, रंजीत सिंह, राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments