Ad Code

संगठन विस्तार को लेकर केसठ और चौगाई पहुंचे जनसुराज कार्यकर्ता, शहीद सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के परिजनों से भी मिले



बक्सर । जनसुराज पार्टी द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत गुरुवार को बक्सर जिले के केसठ एवं चौगाई प्रखंड में बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।


केसठ प्रखंड में जनसुराज नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य धनंजय आर्या के आवास पर तथा चौगाई प्रखंड के मनपा गांव स्थित जौहरी माई स्थान पर संगठन विस्तार एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान युवाओं से बिहार बदलाव अभियान में जनसुराज पार्टी से जुड़ने की अपील की गई।

बैठक में राजपुर के पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट, महिला अध्यक्ष आशा देवी, विष्णु दत्त तिवारी, विजय पाठक, डॉ. जयशंकर सिंह, नजीर खान, मंटू सिंह, अरुण मिश्रा, राहुल यादव, कृष्णा सिंह, दुर्गा, दयाशंकर सिंह, पंकज राम सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।






इस दौरान जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ केसठ निवासी शहीद सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम के परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होना दुखद जरूर है, लेकिन इससे बड़ा देशभक्ति का उदाहरण कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि जब देश के जवान सीमाओं पर रातभर जागकर देश की रक्षा करते हैं, तब देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में धनंजय पासवान, आशा देवी, अजीत सम्राट, नजीर खान, विजय पाठक, विष्णु देव तिवारी, धनंजय आर्य, अरुण मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu