Ad Code

“बक्सर जिला जन सुराज चली प्रखंड की ओर” अभियान के तहत ब्रह्मपुर में बैठक आयोजित


बक्सर । जिला में जन सुराज पार्टी के संगठन नव निर्माण एवं विस्तार को लेकर “बक्सर जिला जन सुराज चली प्रखंड की ओर” अभियान के तहत ब्रह्मपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बाबा बरमेश्वर नाथ के प्रांगण में जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ।




कार्यक्रम के दौरान कई नए साथियों को जन सुराज पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बैठक में पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने एवं प्रखंड स्तर पर विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जिला में मजबूत बनाने का संकल्प लिया।




सभा में प्रदेश के वरिष्ठ नेता अरविंद पाण्डेय, धनजी पांडे, महिला अध्यक्ष आशा देवी, जुझारू नेता शशी भूषण सिंह, धाकर पांडे, दिपा पांडे, विकास पाण्डेय, उद्धव पांडे, दिपक पांडे, भिमगोपाल पांडे, राजा पांडे, राना सिंह, बिजय गुप्ता, राजेश वर्मा, श्रिधर राय एवं बबलू यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu