Ad Code

बड़का ढकाईच में श्रीराम जानकी मठ ठाकुरबाड़ी में होगा प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ, निकली भव्य ध्वज यात्रा


बक्सर । जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत बड़का ढकाईच गाँव स्थित प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मठ ठाकुरबाड़ी में अष्टधातु की दुर्लभ प्रतिमाओं श्रीराम दरबार, हनुमत् सह श्री राधे-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का भव्य आयोजन आगामी 19 जून 2026 से 25 जून 2026 तक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा गाँव में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।




यह महायज्ञ संत श्री गोविंदाचार्य जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न कराया जाएगा। आयोजन से पूर्व उनके नेतृत्व में एक भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। ध्वज यात्रा बड़का ढकाईच सहित आसपास के कई गांवों तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने संतों का भव्य स्वागत किया।





यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु जय श्रीराम और हरिनाम संकीर्तन के साथ पूरे उत्साह से शामिल हुए। इस दौरान लोगों को आगामी महायज्ञ में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान वैदिक अनुष्ठान, कथा-प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu