बक्सर । बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, बक्सर शाखा द्वारा मंगलवार को “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर” के सहयोग से रक्तदान महादान जीवनदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह शिविर मध्य लोहण्डी भवन, आर.एन. पथ, बक्सर में सुबह 10 बजे से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शिविर का उद्घाटन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहतास गोयल, प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, सचिव सुमित कुमार मानसिंहका तथा अमृत मानसिंहका ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ब्लड बक्सर के संस्थापक प्रियेश, उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक एवं आदिल खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में कुल 31 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं में राजा बाबू, विनोद वर्मा, विष्णु शर्मा, रहमान, दिलीप कुमार पांडेय, विशाल वर्मा, सोनू कुमार, राकेश कुमार, सोनू चौधरी, संतोष शंकर देशमुख, आकाश वर्मा, सौरभ कुमार, विकास कुमार, अमर शर्मा, प्रियव्रत, आशुतोष सिंह, अंकित जायसवाल, राहुल कुमार प्रजापति, समीर अंसारी, दीपक कुमार, मो. सैफ, अजय कुमार प्रसाद, राजा चौधरी, बिनय सिंह, चंदन, मंटू कुमार एवं आनंद ओझा समेत अन्य शामिल रहे।
सम्मेलन के अध्यक्ष रोहतास गोयल ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन रेखा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान वास्तव में महादान और जीवनदान है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने की अपील की।
प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि इससे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी और सिफिलिस जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाती है।
सचिव सह रक्तदान प्रमुख सुमित मानसिंहका ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर, सदर ब्लड बैंक आरा-भोजपुर तथा डॉ. अमन राज, आदित्य कुमार, अनिल कुमार, पिंकी कुमारी, भूपेंद्र कुमार सिंह एवं गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments