Ad Code

जन सुराज ने संगठन विस्तार को लेकर सिमरी और चक्की प्रखंड में की बैठक


बक्सर । जिले में मंगलवार को “जन सुराज चली प्रखंड की ओर” कार्यक्रम के तहत ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। सिमरी प्रखंड के सहियार गांव में जन सुराज के कद्दावर नेता सह मुखिया मनोज उपाध्याय के आवास पर प्रखंड के जन सुराज कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।



वहीं चक्की प्रखंड के अरक गांव में सरपंच सह जन सुराज के संकल्पित नेता विजय बहादुर सिंह के आवास पर जन सुराज सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड कमेटी के गठन और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।




दोनों बैठकों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन नाजीर खान ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता अरविंद पांडेय, धनजी पांडेय, अजीत सम्राट, आशा देवी, डॉ. जयशंकर प्रसाद, बिशनूदेव तिवारी और विजय पाठक समेत कई जन सुराज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu