Ad Code

चिलहर में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 31 मई को, चार टीमों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले


बक्सर । इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चिलहर में युवा क्रिकेट क्लब चिलहर के तत्वावधान में 31 मई (रविवार) को एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर गांव में तैयारियां जोरों पर हैं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 6:30 बजे  बतौर मुख्य अतिथि राजपुर विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर संदेश विधायक राधाचरण सेठ एवं बक्सर विधायक आनंद मिश्रा भी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।




टूर्नामेंट में कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में महदह और गोपालनगर चकिया की टीम आमने-सामने होगी। दूसरे मुकाबले में महावीरस्थान और बैरी, तीसरे मैच में उन्वाश और पुरुषोत्तम तथा चौथे मुकाबले में दहिवार और धर्मपुरा की टीमें भिड़ेंगी।

प्रतियोगिता के विजेता दल को 7,000 रुपये नगद एवं बड़ी शील्ड प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 3,500 रुपये नगद एवं छोटी शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी दिए जाएंगे।






युवा क्रिकेट क्लब के संचालक एवं छात्र जदयू नेता उत्तम सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

तैयारी बैठक में क्लब के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव अजित सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह तथा सदस्य गौतम पटेल, अनु गुप्ता, सुमन चौधरी, राहुल पटेल, राहुल सिंह, प्रदीप सिंह, टिंकू सिंह, बिट्टू रजक, वीरेंद्र सेठ और ज्ञानेंद्र पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu