बक्सर । अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इस वर्ष बक्सर में पहली बार प्रीमियम ज्वेलरी कलेक्शन ‘ZELDA’ का भव्य लॉन्च होने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित शोरूम RK Jewellers द्वारा 19 और 20 अप्रैल (रविवार और सोमवार) को इस विशेष कलेक्शन को ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने की परंपरा विशेष महत्व रखती है, जिसे सुख, शांति और धन-समृद्धि से जोड़ा जाता है। इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए RK Jewellers ने ‘ZELDA’ कलेक्शन लॉन्च करने का निर्णय लिया है।
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ‘ZELDA’ कलेक्शन में आधुनिकता और शाही डिजाइनों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा। यह कलेक्शन खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो यूनिक डिजाइन, प्रीमियम फिनिश और रॉयल लुक की तलाश में रहते हैं। इसमें पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के डिजाइन शामिल हैं, जो शादी-ब्याह सहित अन्य खास मौकों को और भी यादगार बना सकते हैं।
शोरूम के प्रतिनिधि ने बताया कि उनका उद्देश्य बक्सर के ग्राहकों को महानगरों जैसा प्रीमियम ज्वेलरी अनुभव प्रदान करना है, और ‘ZELDA’ कलेक्शन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
लॉन्च के दौरान ग्राहकों को एक्सक्लूसिव डिजाइनों को देखने और खरीदने का विशेष अवसर मिलेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर अपने लिए खास ज्वेलरी चयन करने की अपील की है।
स्थान: राजकिशोर गोल्ड ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड, पुराना चौक,बक्सर, तारीख: 19 और 20 अप्रैल
इस अक्षय तृतीया पर ‘ZELDA’ के साथ नई शुरुआत कर समृद्धि और सौभाग्य को अपने जीवन में आमंत्रित करने का संदेश दिया जा रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments