बक्सर । अक्षय तृतीया के पावन पर्व से पहले बक्सर में सोने की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूम Tanishq (ज्योति चौक) में इन दिनों ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्री-बुकिंग ऑफर और बैंक डिस्काउंट के चलते ग्राहकों के बीच खरीदारी की होड़ मची हुई है।
स्टोर में ग्राहकों को मात्र 25% राशि जमा कर अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की एडवांस बुकिंग करने का मौका दिया जा रहा है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने सोने का रेट पहले ही फिक्स कर सकते हैं। यदि आगे सोने की कीमत कम होती है तो ग्राहकों को कम रेट का लाभ मिलेगा, वहीं कीमत बढ़ने पर बुकिंग के समय का रेट लागू होगा। ऐसे में हर स्थिति में ग्राहक फायदे में रहेंगे।
इस आकर्षण को और बढ़ा दिया है State Bank of India (SBI) के क्रेडिट कार्ड ऑफर ने। इसके तहत ₹1,00,000 की खरीदारी पर ₹4,000 और ₹2,50,000 की खरीदारी पर ₹7,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक वैध है और सिंगल स्वाइप पर लागू होगा।
स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय के अनुसार, 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति ग्राम सोने पर ₹201 का विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट भी उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को अच्छी-खासी बचत हो रही है। हालांकि इन ऑफर्स पर कंपनी की शर्तें लागू हैं।
इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने सोने के आभूषणों को एक्सचेंज कर बेहतर मूल्य पर नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। वहीं डायमंड ज्वेलरी पर 15% से 30% तक का आकर्षक लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे यह ऑफर और भी खास बन गया है।अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर यह ऑफर न केवल खरीदारी बल्कि निवेश के लिहाज से भी सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। यही वजह है कि इन दिनों तनिष्क बक्सर शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments