Ad Code

बक्सर, कैमूर व रोहतास में गेहूं क्रय तेज, 18 केंद्रों पर खरीद जारी



बक्सर । विपणन वर्ष 2026-27 के तहत बक्सर, कैमूर और रोहतास जिलों में गेहूं की सरकारी खरीद 25 मार्च से शुरू हो गई है। इस वर्ष तीनों जिलों में कुल 18 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जहां किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है।


डिविजनल मैनेजर दीपक कुमार त्यागी ने बताया कि सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

शनिवार को एफसीआई बक्सर के मंडल प्रबंधक दीपक त्यागी ने विभिन्न क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बक्सर के 4, कैमूर के 8 और रोहतास के 6 क्रय केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से अपील की कि वे साफ-सुथरा और अच्छी गुणवत्ता वाला गेहूं ही क्रय केंद्रों पर लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसानों के साथ समुचित व्यवहार करने और खरीद कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

प्रशासन की सक्रियता के चलते किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और वे समर्थन मूल्य का लाभ उठाने के लिए क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu