Ad Code

किराना दुकान की आड़ में हथियार व शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार



बक्सर । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराना दुकान की आड़ में अवैध हथियार रखने और शराब तस्करी के खेल का पर्दाफाश किया। गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर पंचायत के सिसराढ़ गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को देसी कट्टा और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।


राजपुर पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान भगाई राम के पुत्र बृजकिशोर राम उर्फ किशोरी राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांव में किराना दुकान चलाता था और उसी की आड़ में शराब तस्करी का धंधा भी संचालित करता था। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 एमएम का एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए गए।

इस कार्रवाई में अपर थाना प्रभारी शिवकुमार मंडल, एसआई वकार अहमद गौसी, अनीशा भारती, एएसआई प्रवीण कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।




राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu