Ad Code

मंझावरी पंचायत में पांचवें वर्ष भी शिक्षा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान



बक्सर । सिमरी प्रखंड के मंझावरी पंचायत में लगातार पांचवें वर्ष भी शिक्षा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।




समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अभिमन्यु सिंह (जनरल फिजिशियन, बक्सर) एवं पशुराम सिंह (पूर्व डीपीओ) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में संतोष यादव, बिपिन बिहारी ओझा, सिमरी थाना प्रभारी ज्योति कुमारी, दुर्गमांगे उपाध्याय, मनोज कुमार, सी के पांडेय, आलोक नाथ यादव तथा रमेश यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।





इस आयोजन का नेतृत्व पंचायत के शिक्षकों कमलेश यादव, मुकेश कुमार, विवेक पाल, समाजसेवी कविंद्र कुमार तथा स्थानीय युवाओं द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

समारोह को सफल बनाने में पंचायत के युवाओं, देश सेवा में लगे जवानों तथा सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं का भी सराहनीय योगदान रहा।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu