Ad Code

बक्सर थर्मल पावर परियोजना का ऊर्जा सचिव ने किया निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने पर दिया जोर



बक्सर/पटना । बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह (भा.प्र.से.) ने शुक्रवार को बक्सर स्थित देश की महत्वाकांक्षी एसटीपीएल थर्मल पावर परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना एसजेवीएन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी के अधीन संचालित है।


निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी साहिला (भा.प्र.से.), एडीएम ए.के. सिंह, डीएलएओ विनीत कुमार, एसडीएम अवनीश कुमार तथा डीएसपी गौरव पांडेय सहित जिला प्रशासन और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के कई अधिकारी मौजूद रहे।

ऊर्जा सचिव ने बिजली के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों और एजेंसियों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।




दौरे के दौरान उन्होंने एसटीपीएल, आरवीएनएल, एलएंडटी और पावरमेक जैसी कार्यकारी एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसके पश्चात उन्होंने कंट्रोल रूम (सीसीआर), वैगन टिपलर साइट और कोयला हैंडलिंग क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया।

इस निरीक्षण को परियोजना की रफ्तार तेज करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu