बक्सर । जिले के सिमरी पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र संख्या-11 में इस बार पंचायत चुनाव को लेकर बदलाव की बयार साफ नजर आ रही है। क्षेत्र की जनता पिछले पांच वर्षों का हिसाब मांग रही है और मौजूदा जनप्रतिनिधि के प्रति असंतोष खुलकर सामने आने लगा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास के वादों के साथ जीत दर्ज करने वाले वर्तमान जिला परिषद सदस्य कमलबास कुँवर के कार्यकाल को लेकर अब लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, आगामी पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
इसी बीच संभावित प्रत्याशियों में दियां निवासी कमलेश राय की पत्नी महिला समाजसेवी पुष्पा देवी का नाम तेजी से चर्चा में है। पुष्पा देवी पहले भी इस क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं और इस बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। पिछली बार वे महज कुछ वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं।
पुष्पा देवी के पुत्र और युवा समाजसेवी अंकित राय का कहना है कि भले ही पिछली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने लगातार पांच वर्षों तक क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागिता निभाई। उनका आरोप है कि वर्तमान जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को लेकर निष्क्रिय रहे और न ही क्षेत्रीय समस्याओं को जिला या राज्य स्तर पर मजबूती से उठाया।
अंकित राय ने कहा कि मौजूदा प्रतिनिधि की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र विकास के मामले में पीछे रह गया है। वहीं, पुष्पा देवी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम किया है। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को पटना, बनारस और दिल्ली के अस्पतालों में इलाज दिलाने से लेकर मेधावी छात्रों के बेहतर संस्थानों में नामांकन तक में सक्रिय भूमिका निभाई है।
इसी सक्रियता और जनसंपर्क के कारण क्षेत्र में इस बार बदलाव की संभावना प्रबल मानी जा रही है। जनता अब नए विकल्प की ओर रुख करती दिख रही है, जिससे आगामी पंचायत चुनाव दिलचस्प होने के आसार हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments