Ad Code

बक्सर में 2045 मास्टर प्लान पर मंथन, शहरी विकास को लेकर बनी रणनीति



बक्सर । जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बक्सर आयोजना क्षेत्र से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा चयनित एजेंसी स्टेसालिट सिस्टम्स लिमिटेड के माध्यम से तैयार किए गए पांचवें चरण के मास्टर प्लान प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा करना और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुझाव प्राप्त करना था।




बैठक का संचालन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने किया, जबकि पूरे मास्टर प्लान कार्य का तकनीकी पर्यवेक्षण सहायक नगर नियोजन पर्यवेक्षक वंदना द्वारा किया गया। इस दौरान कंसल्टेंट टीम ने वर्ष 2045 तक की संभावित आबादी और शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भूमि उपयोग, परिवहन व्यवस्था और आधारभूत संरचना विकास पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया। इनमें शहर के बाहर आधुनिक बस टर्मिनल का स्थानांतरण, प्रमुख सड़कों के किनारे ग्रीनफील्ड परियोजनाओं का विकास तथा गंगा नदी तट पर घाटों का पुनर्विकास और जेट्टी आधारित जल परिवहन प्रणाली को मजबूत करने जैसे सुझाव शामिल रहे।





इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था और सुनियोजित शहरी विस्तार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैठक में प्राप्त सभी तकनीकी एवं जनसुझावों को मास्टर प्लान में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बक्सर का मास्टर प्लान आधुनिक होने के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक और भौगोलिक विशेषताओं के अनुरूप व्यावहारिक भी होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने आगामी दिनों में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu