Ad Code

हथियाराम मठ में मई में होगा नौ दिवसीय हरि-हरात्मक महायज्ञ, तैयारियां तेज


बलिया । जिले के उजियार कोरांटाडीह क्षेत्र के प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ में आगामी मई माह में भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में परम् पूज्य स्वामी जी महाराज का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजपुर के मुखिया सतेंद्र सिंह ने बताया कि हजारों वर्षों से सनातन परंपरा एवं आध्यात्मिक साधना का केंद्र रहा यह मठ इस बार नौ दिवसीय हरि-हरात्मक महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनेगा। आयोजन में देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।



बताया जाता है कि इस मठ की परंपरा लगभग एक हजार वर्ष प्राचीन है, जिसकी आधारशिला उस दिव्य प्रसंग से जुड़ी है जब मां गंगा ने स्वयं एक कटोरा यहां के महंत को प्रदान किया था। तभी से यह परंपरा अखंड रूप से जारी है। वर्तमान में इस परंपरा का निर्वहन अनंत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी आत्म प्रकाश यति जी महाराज कर रहे हैं। इससे पूर्व स्वामी बालकृष्ण यति जी महाराज एवं स्वामी विश्वनाथ यति जी महाराज के मार्गदर्शन में मठ की गरिमा निरंतर बढ़ती रही। आगामी समय में इस परंपरा को आगे बढ़ाने का दायित्व स्वामी अनंत प्रकाश यति जी संभालेंगे।

महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर बीते तीन दिनों से लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। आयोजन समिति द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सम्मानित नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत योजना तैयार की गई है। सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और सभी ने निष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन का संकल्प लिया है।

मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं—
कलश यात्रा: 02 मई 2026
यज्ञ पूर्णाहुति: 10 मई 2026
भंडारा: 11 मई 2026






वही प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे तक श्रीराम कथा एवं सत्संग का आयोजन होगा।

आयोजन समिति का कहना है कि यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

इस आयोजन की व्यवस्था कोर कमेटी के सदस्य राजेश गोयल (दिल्ली), गुड्डू राव (उजियार), सतेंद्र सिंह (मुखिया, राजपुर), सुरेंद्र तिवारी (भलुआ), उमेश राय, राधेश्याम राय, कांता प्रसाद, पवन राय, मंटू जी, तारकेश्वर राय सहित अन्य सदस्यों के सामूहिक नेतृत्व में की जाएगी।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे इस दिव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu