Ad Code

महान ज्योतिषाचार्य पं. द्वीप नारायण द्विवेदी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित



बक्सर । गुरुवार को चरित्रवन स्थित मनोहर मिल हाता में महान ज्योतिषाचार्य चूड़ामणि पुरस्कार से सम्मानित पंडित द्वीप नारायण द्विवेदी की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर पांडेय ने की, जबकि संचालन बजरंगी मिश्रा ने किया।




इस अवसर पर पंडित द्विवेदी के तैल चित्र पर उनके पुत्र राम प्रसन्न द्विवेदी सहित उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में मौजूद सभी लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कामेश्वर पांडेय ने कहा कि पंडित द्विवेदी ज्योतिष एवं कर्मकांड के क्षेत्र में अद्वितीय विद्वान थे। उनकी विद्वता का लोहा बनारस से लेकर मिथिला तक के विद्वान मानते थे। 





वहीं, संचालक बजरंगी मिश्रा ने कहा कि पंडित जी हर विवाद का समाधान शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर करते थे, जो उनकी गहन ज्ञान और अनुभव का परिचायक था।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पीडीएस अध्यक्ष धनु लाल प्रेमातुर, चौसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा रमण पांडेय, शिवाकांत मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, अजय पांडेय, अशोक पांडेय, बबन उपाध्याय, विकास उपाध्याय, सुधीर चौबे, धनजी पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu