Ad Code

जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने पार्टी कार्यालय से हटाए बैनर-पोस्टर, सोशल मीडिया पर हुए भावुक


बक्सर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संगठन में बड़े स्तर पर किए गए फेरबदल के बाद बक्सर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने शहर के मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय से अपने कार्यकाल के दौरान लगाए गए बैनर, पोस्टर, कुर्सी और टेबल हटाकर घर ले जाने की कार्रवाई की।


बताया जाता है कि वर्षों से मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में लगे पोस्टर और बैनर उनके कार्यकाल से जुड़े हुए थे। पद से हटने के बाद उन्होंने स्वयं कार्यालय पहुंचकर उन्हें हटवाया। इस घटनाक्रम की चर्चा शहर की राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी होती रही।

इस बीच डॉ. पांडेय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए स्वयं को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताया और अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि वे पद पर रहें या न रहें, पार्टी और उसकी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा पहले की तरह बनी रहेगी।






गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में बिहार के 53 जिला एवं नगर अध्यक्षों को बदलते हुए संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में बक्सर में डॉ. मनोज पांडेय के स्थान पर युवा नेता पंकज उपाध्याय को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्ति के बाद जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नई रणनीति बनाए जाने की चर्चा है, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष की इस कार्रवाई ने स्थानीय राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu