बक्सर । शहर के जासो रोड स्थित शिव शक्ति नगर के भारद्वाज इन धर्मशाला में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल बना रहा। नवमी के दिन विधिवत हवन और पूर्णाहुति के साथ पूरे अनुष्ठान का समापन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन पांच पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। मंदिर की अनुकृति को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को वास्तविक मंदिर जैसा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ। सुबह से लेकर शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।
नवमी के दिन हवन और पूर्णाहुति के अवसर पर आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे। विशेष रूप से महिलाओं में पूजा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सभी श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति में लीन नजर आए।
इस अवसर पर धर्मशाला के प्रोपराइटर राजीव रंजन पांडेय, मुख्य पंडित ददन पांडेय, जय प्रकाश तिवारी, आशुतोष तिवारी, मुनमुन चौबे, मधु मालती देवी, प्रियंका पांडेय, शिवांगी एवं राधा सहित कई श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments