बक्सर । जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुरामनपुर स्थित कर्मेल स्कूल में ‘Know Your Teachers’ विषय पर एक अनूठी अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को अभिभावकों ने काफी सराहा और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
बैठक के दौरान अभिभावकों को शिक्षकों से सीधे संवाद का अवसर मिला, जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सके। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बच्चों के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें एक अनुभवी पायलट ने विमानन क्षेत्र से जुड़ी तकनीकी जानकारियों को सरल तरीके से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में एरोप्लेन और एयरक्राफ्ट के मॉडल दिखाए गए तथा बच्चों को बताया गया कि भविष्य में इस क्षेत्र में करियर के कौन-कौन से अवसर उपलब्ध हैं। इस सत्र ने छात्रों में विशेष उत्साह और जिज्ञासा पैदा की।
विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मरिया कीर्ति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके भविष्य के करियर विकल्पों से भी अवगत कराना है, ताकि वे अपने लक्ष्य को लेकर शुरू से ही जागरूक बन सकें। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग और सकारात्मक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments