बक्सर/पटना । शनिवार को बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान सांसद ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और उसमें सुधार की आवश्यकता जैसे अहम मुद्दों को राज्यपाल के समक्ष रखा। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के विषय में भी राज्यपाल को अवगत कराया गया। सांसद ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
सांसद ने विश्वास जताया कि राज्यपाल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बेहतरी के लिए दूरदर्शी एवं सकारात्मक निर्णय लेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments