Ad Code

डीएम ने किया 3 लेन गंगा पुल का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश



बक्सर । शनिवार को जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने प्रस्तावित 3 लेन गंगा पुल परियोजना का स्थल निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।


जानकारी के अनुसार, इस पुल की कुल लंबाई 3.2 किलोमीटर निर्धारित है, जिसमें लगभग 1 किलोमीटर हिस्सा बक्सर जिले में पड़ता है। यह परियोजना क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परियोजना को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि फरवरी 2028 तय की गई है।





निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने गंगा नदी में पिलर निर्माण (पिलरिंग) कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नियमित रूप से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तय समय पर पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu