बक्सर । महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले प्रस्तावित विधेयक के समर्थन में जिले में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। आगामी 16 अप्रैल को सदन में प्रस्तुत होने वाले इस विधेयक को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और समर्थन जुटाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को विधेयक की जानकारी दी जा रही है और उनसे समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
कंचन देवी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से देश की महिलाएं खुद को सशक्त और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उनके अनुसार यह विधेयक नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।
कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता दीपक पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री रानी चौबे भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाने जा रही है, जिससे महिलाओं की भागीदारी और सशक्त होगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments