Ad Code

मध्य विद्यालय मानसिंह पट्टी में शिक्षक हरिशंकर सिंह को दी गई भावभीनी विदाई


बक्सर । बिहार राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय प्रोन्नति नियमावली 2018 के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में स्नातक (कला) पद पर उच्चतर प्रभार दिए जाने के क्रम में मैट्रिक प्रशिक्षित शिक्षकों की अंतिम वरीयता सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन उपरांत चयनित शिक्षकों को जिले के विभिन्न मध्य विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित (कला) के रिक्त पदों पर पदस्थापित किया गया।



इसी क्रम में मध्य विद्यालय मानसिंह पट्टी, बक्सर में कार्यरत शिक्षक हरिशंकर सिंह को नए विद्यालय में पदस्थापन से पूर्व बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने अपने प्रिय शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी भावनाओं से भर उठे।



कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकगण पंकज कुमार सिंह, मारकंडेय राम, लक्ष्मण प्रसाद, ब्रजेश कुमार, मनोज मिश्रा, सनश्वर आलम, मुन्ना जी, आशुतोष जी, रिया प्रधान, प्रीति दुबे, हुस्ना परवीन, विनीता, अनुज जी, शोएब, राम जी, लाल बाबू तथा समाजसेवी ब्रजेश सिंह (बलिहारखे) उपस्थित रहे। सभी ने हरिशंकर सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu