बक्सर । दिसंबर 2025 में आयोजित हिंदुस्तान ओलिंपियाड में हेरिटेज स्कूल, बक्सर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। सामान्य ज्ञान आधारित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कई छात्रों ने जिला एवं राज्य स्तर पर सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अगले राउंड के लिए चयनित छात्रों में ओम जी तिवारी, अंकित कुमार, जीवेश कुमार पाठक, अर्पिता, काशिश कुमारी, अंकिता कुमारी, अनुराधा कुमारी, आदित्य कुमार पांडेय, गुंजन कुमारी, अनुज दुबे, प्रणव कुमार, प्रीतम सिंह, आर्य सिंह एवं दिव्यांशी चतुर्वेदी शामिल हैं। इनकी सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक एवं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में और अधिक छात्र इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला एवं राज्य स्तर पर सफल विद्यार्थियों को 7 मार्च 2026 को हिंदुस्तान दैनिक समाचार पत्र परिवार द्वारा आरा शहर के होटल ग्रैंड में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments