बक्सर । छात्र संगठन “छात्र शक्ति” की ओर से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष पद पर भुवन पांडेय को मनोनीत किया गया है। इस संबंध में संगठन के संरक्षक सौरभ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भुवन एक ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने छात्र हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और छात्रों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है।
उन्होंने कहा कि भुवन पांडेय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए समय पर प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा परिणाम सुनिश्चित कराने को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में छात्र हित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मंगलम पांडेय ने भुवन को बधाई देते हुए कहा कि वे हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भुवन विश्वविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं और छात्र समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से काम करेंगे।
इस मौके पर सौरभ पांडेय, दीपू मिश्रा, रंगनाथ पांडेय, बबलू सिंह, पंकज तिवारी समेत कई लोगों ने भुवन पांडेय को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments