Ad Code

मैट्रिक टॉपर लक्ष्मी कुमारी को किया गया सम्मानित


बक्सर । श्रीराम ओझा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्रा लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित किया गया। लक्ष्मी कुमारी ने पूरे बिहार में आठवां, जिले में तीसरा एवं प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।



सम्मान समारोह के दौरान ट्रस्ट की ओर से उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो, डायरी, पेन एवं घड़ी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मी की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

लक्ष्मी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होना है।




बताया जाता है कि उनके पिता रविन्द्र प्रसाद घुरुहपुर प्राथमिक विद्यालय में प्राचार्य हैं। लक्ष्मी की इस उपलब्धि में उनके परिवार और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश ओझा ने कहा कि लक्ष्मी कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहकर भी कठिन परिश्रम और लगन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य क्षेत्र के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि भविष्य में और अधिक प्रतिभाएं सामने आ सकें।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu