बक्सर । चक्की अंचल के अरक गांव में सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। अंचलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद तीसरे दिन भी अवैध निर्माण कार्य जारी रहा जिससे गाँव में तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।
स्थानीय निवासी रामनिवास पांडेय द्वारा एक सप्ताह पूर्व इस मामले की लिखित शिकायत अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से की गई थी। इसके बाद गुरुवार को प्रशासन के निर्देश पर अमीन उमेश पासवान ने स्थल की पैमाइश की, जिसमें निजी भूमि के साथ-साथ सरकारी रास्ते पर शौचालय टंकी निर्माण की पुष्टि हुई। अमीन ने तत्काल निर्माण रोकने और संबंधित पक्ष से भूमि के कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।
अतिक्रमण के कारण गांव के पूर्वी टोले के लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और उन्हें मजबूरन निजी खेतों से होकर गुजरना पड़ रहा है। संबंधित रास्ता कई खेसरा नंबरों से होकर गुजरता है, जो वर्तमान में अवरुद्ध है।
अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने वालों में प्रमुख रूप से रामनिवास पांडेय, रामायण सिंह, बनारसी गोंड, गंगाधर सिंह, तारकेश्वर सिंह, राम बाबू सिंह, रामजी वर्मा, सोनू गोंड, रवींद्र सिंह, परशुराम सिंह, अनिल सिंह एवं बिजेंद्र सिंह शामिल हैं। ग्रामीणों ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सामूहिक आवेदन देकर शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments