बक्सर । भाजपा नेता विजय कुमार मिश्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार मिश्र को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें लखनऊ ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखने का निर्णय लिया।
डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने को कहा है। इसी के मद्देनजर विजय कुमार मिश्र ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे फिलहाल फोन कॉल करने से परहेज करें और आवश्यक होने पर मैसेज के माध्यम से ही संपर्क करें।
उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश साझा किए।फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है और परिजन उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments